‘घातक’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में सनी देओल ने काशीनाथ (काशी) की भूमिका निभाई है। जो बनारस का एक दयालु पहलवान है। अपने बीमार पिता शंभूनाथ (अमरीश पुरी) के इलाज के लिए काशी मुंबई आता है और अपने भाई शिवनाथ के साथ रहता है। मुंबई में वह पाता है कि कॉलोनी को कात्या (डैनी डेन्जोंगपा) नामक एक क्रूर गैंगस्टर और उसके भाइयों द्वारा आतंकित किया जा रहा है। काशी अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और कात्या के अत्याचारों का सामना करता है। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि ने गौरी की भूमिका निभाई है, जो काशी की प्रेमिका है।
फिल्म की कहानी न्याय, साहस और संघर्ष पर आधारित है। जो दर्शकों को बांधे रखती है। अपने शक्तिशाली प्रदर्शन और यादगार डायलॉग्स के लिए यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है।
दरअसल उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म घातक को रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के दौरान सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज किया जाएगा। 21 मार्च को घातक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। बुक माय शो ऐप पर इसकी एडवांस बुकिंग के लिए सीजन पास विडों भी ओपन हो गई हैं। बता दें कि निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी घातक सनी देओल के एक्टिंग करियर की कल्ट मूवी है, इस फिल्म का क्रेज आज भी फैंस में देखने को मिल जाता है।
ये भी पढ़ें
| Sikandar Nache Nache song: सिकंदर नाचे नाचे पर खूब नाचे सलमान खान,
ऐसे में अब जब 29 साल बाद घातक सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेगी, तो यकीनन तौर पर बॉक्स ऑफिस पर इसका गहरा प्रभाव पड़ सकता है। 1996 में रिलीज होने वाली घातक उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवीज में शुमार थी और ब्लॉकबस्टर रही थी।
यदि आप इस फिल्म को फिर से देखना चाहते हैं, तो 21 मार्च 2025 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में इसका आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
50MP सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी फोन पर तागड़ी छुट, गजब का है डिजाइन
1 thought on “Jaat से पहले थिएटर्स में आ धमकेगी Sunny Deol की ये पुरानी फिल्म जिसका नाम हे, ( घातक जोकि 21 मार्च 2025 ) को रि रिलीज होने वाली है।”